Class - 10th Civics chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी
Bihar Board Notes Class - 10th Civics chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी - June 19, 2025 जनता का, जनता के द्वारा, जनता के लिए किया गया शासन ही लोकतंत्र कहलाता है। लोकतंत्र ऐसी व्यवस्था है जिसमें लोगों के लिए एवं लोगों के द्वारा ही शासन चलाया जाता है। शासन में लोक प्रतिनिधि लोगो के हित का तथा उसके इच्छा का सर्वोपरी महत्व देना चाहते है। यही कारण है कि शासन के लोकतांत्रिक व्यवहार समाज में उभरते द्वंद से प्रभावित होता है। 1961 में मुंबई में मराठियों की संख्या 34% थी जो 2001 में बढ़कर 57% से अधिक हो गई। जिसके कारण उत्तर भारतीय हिंदी भाषी लोगों को दूर - दूराते रहते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में मैसूर में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट की गई। असम में बिहारियों की हत्या की गई। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें हिंसा कितनी में शिकार होनेवाले की पहचान केवल क्षेत्र- विशेष था। न कि जाती , धर्म, संप्रदाय। मैक्सिको के ओलंपिक समारोह में विरोध का रूप नस्ल पर आधारित था। बेल्जियम में सामाजिक विभाजन का आधार , नस्ल और जाति नहीं बल्कि ...