Class 10th Economics chapter-2 राज्य एवं राष्ट्र की आय
आय:- जब कोई व्यक्ति किसी प्रकार का शारीरिक अथवा मानसिक कार्य करता है, और उस कार्य के बदले उसे में जो परिश्रमिक मिलता है, उसे उस व्यक्ति की आय कहते है। रैगनर नर्क्स ने गरीबी के कुचक्र की धारणा को बतलाया था। उन्होंने कहा था कि गरीबी गरीबी को जन्म देती है। निर्देशालय की इस रिपोर्ट के अनुसार 2008 - 09 में भारत के प्रतिव्यक्ति आय 25,494 रुपया है। बिहार का प्रतिव्यक्ति आय 2005-06 में 6,610 रुपया है। सर्वाधिक प्रतिव्यक्ति आय पटना तथा न्यूनतम प्रतिव्यक्ति आय शिवहर जिले का है। राष्ट्रीय आय:- किसी देश में अर्जित आय की कुल मात्रा को राष्ट्रीय आय कहा जाता है। प्रो• अलफ्रेड मार्शल के अनुसार - किसी देश की श्रम एवं पूंजी का उसके प्राकृतिक साधनों पर प्रयोग करने से प्रतिवर्ष भौतिक तथा अभौतिक वस्तुओं पर विभिन्न प्रकार की सेवाओं का जो शुद्ध समूह उत्पन्न होता है, उसे राष्ट्रीय आय कहते हैं। भारत में सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन राष्ट्रीय आय के आकलन के लिए उत्तरदायी है। इस कार्य में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन केन्द्रीय सांख्य...